Abu Dhabi Grand Prix: मैक्स वेरस्टाप्पेन बने नए वर्ल्ड चैम्पियन, रोहित शर्मा भी हुए मुरीद

 


रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन ने फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. वेरस्टाप्पेन ने फॉर्मूला वन इतिहास के सबसे रोचक रेस में लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबुधाबी ग्रां प्री जीत ली और विश्व चैम्पियन बनने वाले पहले डच ड्राइवर बन गए.

Abu Dhabi Grand Prix: रेडबुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन ने फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. वेरस्टाप्पेन ने फॉर्मूला वन इतिहास के सबसे रोचक रेस में लुईस हैमिल्टन को आखिरी लैप में पछाड़ते हुए अबुधाबी ग्रां प्री जीत ली और विश्व चैम्पियन बनने वाले पहले डच ड्राइवर बन गए.

रेडबुल ने 2013 के बाद पहली बार एफवन खिताब जीता. उसके बाद से हर बार मर्सीडीज जीतती आई है. रेस समाप्ति के बाद वेरस्टाप्पेन ने रेडियो पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हे भगवान! अविश्वसनीय! हां दोस्तों!'

भारतीय टीम के सीमित ओवर्स टीमों के कप्तान रोहित शर्मा भी वेरस्टाप्पेन की जीत से हतप्रभ हैं. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक गेंद पर 6 रनों की आवश्यकता है और अनुमान लगाएं कि मैक्स वेरस्टाप्पेन ने इसे क्या मारा. अविश्वसनीय जीत.'

और नया पुराने